"बोरीवली व्यापारी एसोसिएशन" के मुकेश मेहता सम्मानित किए गए 

 "बोरीवली व्यापारी एसोसिएशन" के मुकेश मेहता सम्मानित किए गए 

 "बोरीवली व्यापारी एसोसिएशन" के मुकेश मेहता सम्मानित किए गए ...

* संवाददाता

   बोरीवली : वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी मुकेश मेहता को उनकी उत्कृष्ट जन सेवाओं के लिए बोरीवली रेलवे पुलिस ने सम्मानित किया है। मुकेश मेहता ग्लोबल विकास ट्रस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा बोरीवली व्यापारी एसोसिएशन के फाउंडर ट्रस्टी भी हैं। वे इनके अलावा भी अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

  बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआय दत्ता खुपेरकर ने पुलिस मित्र मुकेश मेहता को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संयोगवश उसी दिन उनका जन्मदिन भी था।

    मुकेश मेहता के सम्मान समारोह में बोरीवली डिवीजन के एसीपी संतोष धनवटे, सीनियर पीआय दत्ता खुपेरकर, पीआय सतीश शिंदे, एपीआय तरगे, एसआय नाईक, रमेश भाई ठक्कर, पंकज गंगर, वरुण भाई वसानी, खुशाल भाई गरोड, शांतिभाई सतरा, प्रकाश नंदू, अशोक पवार, बलवंत भाई, संजय रजक, अल्पेश मेहता तथा गजेंद्र गहलोत सहित अनेक व्यवसायी व समाजसेवी उपस्थित थे।