हर्बालाइफ का 'ऑक्यूलर डिफेंस नेत्र स्वास्थ्य खंड' में प्रवेश

हर्बालाइफ का 'ऑक्यूलर डिफेंस नेत्र स्वास्थ्य खंड' में प्रवेश

हर्बालाइफ का 'ऑक्यूलर डिफेंस नेत्र स्वास्थ्य खंड' में प्रवेश

_ऑक्यूलर डिफेंस मैकुलर स्वास्थ्य प्रमाणित है और सामान्य दृष्टि बनाए रखने में सहायक है

* हेल्थ डेस्क

       मुंबई : वैश्विक पोषण कंपनी, हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया ने अपने नए उत्पाद, 'ऑक्यूलर डिफेंस' के साथ नेत्र स्वास्थ्य खंड में प्रवेश किया है। यह उत्पाद कैप्सूल के रूप में आता है और आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है^। इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो दृष्टि को सामान्य बनाए रखने में सहायक हैं और मैकुलर स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद करते हैं।

   ऑक्यूलर डिफेंस में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन का संयोजन होता है जो आंखों के मैकुलर स्वास्थ्य का समर्थन करने और मैकुलर पिगमेंट ऑप्टिकल डेंसिटी में सुधार करने के लिए चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है। मैक्युला रेटिना का मध्य भाग है जो सामने की वस्तुओं को साफ-साफ देखने में आपकी मदद करता है, और आंख के मैकुलर स्वास्थ्य के बारे में इसके घनत्व से पता चलता है जिसे मैकुलर पिगमेंट ऑप्टिकल डेंसिटी (एमओपीडी) के रूप में मापा जाता है। एमपीओडी आंख के मैकुलर पिगमेंट में कैरोटीनोइड (ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन - जो नीली रोशनी को फ़िल्टर करने में मदद करता है) के संकेंद्रण को मापता है। नीली रोशनी में रेटिना को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है और एमपीओडी उच्च ऊर्जा वाले नीले प्रकाश को फिल्टर करने की मैक्युला की क्षमता का अप्रत्यक्ष संकेतक है। बढ़ती उम्र, जीवनशैली और आहार विकल्पों जैसे कारकों के आधार पर समय के साथ घनत्व भी बदल सकता है।

    अजय खन्ना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक, हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया ने कहा, "हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया में, हम स्वास्थ्य और कल्याण का समर्थन करने के लिए नए समाधान खोजने हेतु लगातार नवाचार कर रहे हैं। आंख मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, और इसकी देखभाल आवश्यक है। ऑक्यूलर डिफेंस वैज्ञानिक विधि से तैयार किया गया फॉर्मूला है, जिसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का संयोजन है, जो मैकुलर स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है और इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो सामान्य दृष्टि बनाए रखने में सहायक हैं।"

    मानव नेत्र में जटिल कोशिकीय संयोजकता होती है और अनेक अणु सामान्य दृश्य प्रक्रिया में हमारी मदद करने में भूमिका निभाते हैं। ऑक्यूलर डिफेंस में विटामिन-ए और जस्ता भी मौजूद हैं जो सामान्य दृष्टि और विटामिन-सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले तांबा एवं जस्ता जैसे खनिज तत्वों को बनाए रखने में सहायक हैं।