पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने नागरिकों के समक्ष रखी "ओसी की बात"

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने नागरिकों के समक्ष रखी "ओसी की बात"

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने नागरिकों के समक्ष रखी "ओसी की बात" :  अभ्यास समिति ने किया सम्मानित

* संवाददाता

     मुंबई शहर  की हजारों ओसी (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) विहीन इमारतों के नागरिकों की कठिनाई
के संबंध में जानकारी देने और किराए की इमारतों (टेनेंटेड बिल्डिंग्स) के संबंध में आगे की दिशा तय करने के लिए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने एक वार्ता सत्र में अपनी बात रखी। इसमें ओसी के लिए आ रही दिक्कतों, ओसी विहीन इमारतों के निवासी नागरिकों में फैलते असंतोष और डर की स्थितियों व ओसी के लिए आसान रास्तों की संभावनाओं पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।
   बता दें कि भाजपा के मुम्बई अध्यक्ष अमीत साटम द्वारा ओसी के लिए होती दिक्कतों का सरकारी स्तर से तोड़ निकालकर कोई सुलभ रास्ता निकलवाने के लिए जनसेवक गोपाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पिछले दिनों एक कमिटी गठित की थी। 
भाजपा 'ओसी अभ्यास कमिटी' के एड. अमित मेहता, आर्किटेक्ट
अरविंद नंदापुरकर तथा आर्किटेक्ट तरुण भाई मोटा भी जनसेवक गोपाल शेट्टी के नेतृत्व वाली टीम के सदस्य हैं जो जनसेवक गोपाल शेट्टी के वार्ता सत्र के दौरान उपस्थित थे ।

   इस वार्ता सत्र में जनसेवक गोपाल शेट्टी को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा प्रदान कर ओसी अभ्यास समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया। इससे पूर्व ओसी के प्रश्न पर ही संघर्ष कर रहे जनसेवक गोपाल शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया था। अब पुनः ओसी के कार्यों में तत्परता व गतिशीलता लाने के लिए शेट्टी को सम्मानित किया गया है।