Kandivali : पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित 

Kandivali : पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित 
Kandivali : पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
-आज के विद्यार्थी ही कल  देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है : कमलेश यादव
- जरूरतमंद विद्यार्थियों में शैक्षणिक सामग्री का किया गया वितरण
* संवाददाता
     मुंबई: कांदिवली (पश्चिम) में यादव समाज प्रगति संघ और अभिलाषा नगर वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जरूरतमंद छात्रों में शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव उपस्थित थे।
   पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने अपने संबोधन में वहां उपस्थित नागरिकों से कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। 
  कमलेश यादव ने आयोजन और नेक पहल के लिए कार्यक्रम के आयोजक सुनील यादव और उनकी टीम की खुले मन से प्रशंसा की।
    इस अवसर पर जयप्रकाश पाल, रमेश जोशी, सोनू कनोजिया तथा पंकज शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।