परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा आयोजित नोटबुक वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी 

परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा आयोजित नोटबुक वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी 

परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा आयोजित नोटबुक वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी 

* अमित मिश्रा 


              परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा 
जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए मुफ्त नोटबुक वितरण का कार्यक्रम कांदिवली में आयोजित किया गया।

     संस्थापक अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी और टीम द्वारा मुंबई महानगरपालिका पाठशाला संकुल , गणेश नगर ,कांदिवली-पश्चिम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद श्री गोपाल शेट्टी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

      इस आयोजन के दौरान समाज के प्रतिष्ठित लोगों को उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने सम्मानित किया। उन्होंने वहां भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों को भी संबोधित किया तथा गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

        इस अवसर पर सांसद श्री गोपाल शेट्टी के साथ वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक श्री कमलेश यादव, भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष एवम् पूर्व नगरसेवक श्री दीपक उर्फ बाला तावडे,  कमर जहां सिद्दिकी और अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।