कांदिवली में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दी श्रद्धांजली 

* संवाददाता

    कांदिवली : भारत का संविधान लिखने वाले महान संविधान शिल्पकार, गरीबों के मसीहा और ज्ञान के अथाह सागर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मनपा शताब्दी अस्पताल परिसर (कांदिवली पश्चिम) में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब के विचार और कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी और मार्गदर्शक रहे हैं। उनके समानता के विचारों पर चलने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। उनका संघर्ष व चिंतन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है।

  आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ विधायक मनिषा ताई चौधरी, विधायक योगेश सागर तथा पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव सहित उत्तर मुम्बई भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।