पोईसर जिमखाना में शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
पोईसर जिमखाना में शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
* संवाददाता
कांदिवली : खासदार क्रीड़ा महोत्सव-उत्तर मुम्बई अन्तर्गत कांदिवली के पोईसर जिमखाना में शतरंज प्रतियोगिता का विशाल पैमाने पर आयोजन किया गया।

इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस आयोजन में प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. आरती गोयल का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया। इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ पोईसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी सहित अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी व नागरिक उपस्थित थे।
