बोरीवली में "श्रीजी शरण कार्निवाल" का भव्य आयोजन
बोरीवली में "श्रीजी शरण कार्निवाल" का भव्य आयोजन

* संवाददाता
बोरीवली : बोरीवली के कोरा केंद्र मैदान पर "श्रीजी शरण कार्निवाल" का अत्यंत भव्य और आकर्षक आयोजन किया गया।

इस अद्भुत और अविस्मरणीय मेले की खासियत यह थी कि मेले में बुर्ज खलीफा, लंदन ब्रिज तथा एफिल टॉवर सहित देश-विदेश के दर्जनों मशहूर वास्तु और इमारतों की हू-बहू प्रतिकृतियों का निर्माण कर देश में रहकर ही विदेश की धरती पर होने का अद्भुत नजारा पेश किया गया था। जो लोगों को अत्यंत आकर्षित कर रहा था।

इस कार्निवाल में जॉइंट व्हील, मिनी ट्रेनों से लेकर अनेकों प्रकार की राइड विशेष आकर्षण का केंद्र थीं। साथ ही एक से बढ़कर एक फ़ूड काउंटर अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगों को चटखारे दिलाकर मेले के आयोजन में स्वाद भर रहे थे।

यह मेला देखने वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अनगिनत स्त्री-पुरुष और बच्चों का समावेश था।

श्रीजी शरण निर्मित इमारत के निवासियों , सभी क्लाइंट्स और ब्रोकर्स के लिए कार्निवाल का बिल्कुल मुफ्त में आनंद उठाना सभी के लिए यादगार लम्हा बन गया। इस श्रीजी शरण कार्निवाल में श्रीजी शरण के मेहुल भाई संघवी सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
