बोरीवली रो-रो जेट्टी - फेज-1 के लिए भूमिपूजन समारोह सम्पन्न ...
बोरीवली रो-रो जेट्टी - फेज-1 के लिए भूमिपूजन समारोह सम्पन्न ...
- केबिनेट मंत्री नितेश राणे और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की विशेष उपस्थिती

* अमित मिश्रा
बोरीवली : बोरीवली (पश्चिम) में महत्वाकांक्षी परियोजना 'बोरीवली रो-रो जेट्टी (फेज १)' के भूमिपूजन के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केबिनेट मंत्री नितेश राणे , पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक (बाळा) तावडे सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित भी किया।

यह परियोजना बोरीवली के सागरीय संपर्क को नए पंख देनेवाला ऐतिहासिक कदम साबित होगा। परिवहन सुलभीकरण और पर्यटन वृद्धि के लिए परिवर्तन की यह एक बढियाँ शुरुआत है।
