भारतीय सेना के सम्मान में उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा "तिरंगा यात्रा" का भव्य आयोजन

भारतीय सेना के सम्मान में उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा "तिरंगा यात्रा" का भव्य आयोजन
* अमित मिश्रा
कांदिवली ( मुंबई ): ऑपरेशन सिंदूर की अद्भुत सफलता के उपरांत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य और पराक्रम का उत्सव देश के हर कोने में 'तिरंगा यात्रा' और पराक्रमी सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम द्वारा मनाया जा रहा है।
उत्तर मुंबई भाजपा ने भी इसी क्रम में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जो कांदिवली-पश्चिम स्थित स्वामी विवेकानंद मार्ग, अडाणी इलेक्ट्रिक हाउस कार्यालय से आरम्भ होकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री तथा सांसद पीयूष गोयल के लोककल्याण कार्यालय पर यह रैली विशाल सभा में परिवर्तित हो गई।
इसमें महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड.आशीष शेलार, उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक मनीषा ताई चौधरी, विधायक संजय उपाध्याय, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े तथा पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश खणकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें उपस्थित रहे।
।