79वें स्वतंत्रता दिवस पर लोढ़ा कोस्टिएरा में ध्वजारोहण समारोह हुआ सम्पन्न

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लोढ़ा कोस्टिएरा में ध्वजारोहण समारोह हुआ सम्पन्न

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लोढ़ा कोस्टिएरा में ध्वजारोहण समारोह हुआ सम्पन्न

* संवाददाता

   मुंबई : लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन, परम चक्र अवार्ड डायरी की लेखिका, कवयित्री, मोटिवेशनल स्पीकर एवं समाजसेविका डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोढ़ा कोस्टिएरा में ध्वजारोहण किया।

   देशभक्ति, एकता और गर्व से भरी इस सुबह में बिल्डिंग के निवासी गणमान्य सदस्यों एवं कर्मचारियों ने साथ मिलकर राष्ट्र की आज़ादी का उत्सव मनाया। तिरंगा लहराते हुए, राष्ट्रगान की गूंज और आपसी सौहार्द ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।

  डॉ. मंजू लोढ़ा ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारी आज़ादी हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है, जिसे हमें संजोकर रखना है और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।”
   कार्यक्रम का समापन “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।