वार्ड- 23 के निर्दलीय उम्मीदवार शिवसहाय सिंह 'राणा' की दमदार प्रचार यात्रा और जनसंवाद को नागरिकों का मिल रहा है उत्तम प्रतिसाद !

* अमित मिश्रा

   कांदिवली : आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर, कांदिवली-पूर्व के वार्ड  क्रमांक-23 से निर्दलीय उम्मीदवार शिवसहाय सिंह 'राणा'  वार्ड के नागरिकों से संवाद साधने जबरदस्त चुनाव प्रचार यात्रा पर हर रोज निकल रहे हैंऔर वार्ड के नागरिकों से सदिच्छा भेंट कर रहे हैं।

  इस दौरान पोईसर सहित वार्ड के विभिन्न हिस्सों में घूम- घूमकर उन्होंने निवासियों से सीधा संवाद भी साधा और पोईसर के विकास के लिए अपने 'विजन' से अवगत कराया । उनका चुनाव चिन्ह 'चश्मा' है।

   चुनाव प्रचार के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शिवसहाय सिंह 'राणा' ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पोईसर की सर्वांगीण प्रगति के लिए और सम्पूर्ण वार्ड के नागरिकों की समस्याएं हल करने तथा उन्हें आवश्यक सभी जन-सुविधाएं प्रदान कराने के लिए वे कटिबद्ध हैं । अपने मजबूत विजन के साथ वे मतदाताओं से मिल रहे हैं।पदयात्रा व घर-घर संपर्क अभियान के दौरान मिल रहे असीम स्नेह और मतदाताओं के आशीर्वाद से वे अति उत्साहित हैं।

    उनकी प्रचार-यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति देखी गई।