महायुति प्रत्याशी जितेंद्र पटेल के चुनाव प्रचार में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

महायुति प्रत्याशी जितेंद्र पटेल के चुनाव प्रचार में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी

 महायुति प्रत्याशी जितेंद्र पटेल के चुनाव प्रचार में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी..

* संवाददाता

  बोरीवली : मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में दहिसर विधानसभा के वार्ड क्रमांक-10 के महायुती उम्मीदवार जितेंद्र पटेल के चुनाव प्रचार में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद  गोपाल शेट्टी शामिल हुए और जनसम्पर्क करते हुए महायुति  प्रत्याशी जितेंद्र पटेल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

  वार्ड -10 के मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं  में यहां उत्स्फूर्त प्रतिसाद देखने को मिला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशिकान्त कदम व वार्ड अध्यक्ष कुश ढेबर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।