Kurla में संत जलाराम बापा की 226वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ..

Kurla में संत जलाराम बापा की 226वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ..

Kurla में संत जलाराम बापा की 226वीं जयंती का भव्य आयोजन हुआ..

* संवाददाता

    कुर्ला : कुर्ला (पश्चिम) के प्रसिद्ध जलाराम मंदिर की ओर से परम पूज्य संत जलाराम बप्पा की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस जुलूस में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस कार्यक्रम के लिए कुर्ला-पश्चिम के श्री कच्छीविसा ओसवाल हॉल में महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया था।

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज नाथानी, स्वराज्य यूथ फोरम के अध्यक्ष चेतन कोरगांवकर और हजारों भक्त उपस्थित थे। इस मौके पर जयेश ठक्कर, विजय ठक्कर, हिरेन कनाबर, भार्गव ठक्कर, रिंकू ठक्कर, तेजस सगलानी  ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।