विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले छात्रों को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र
विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले छात्रों को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र
- संस्था आपला विश्वास द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
* संवाददाता
बोरीवली : डिजिटल साक्षरता को लेकर विशेष विजन रखनेवाली सामाजिक संस्था 'आपला विश्वास' और क्लैरिटेक एकेडमी के माध्यम से नि:शुल्क एमएस-ऑफिस व अन्य कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान और प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेंट राॅक हाईस्कूल, गोराई 2 बोरीवली (पश्चिम) में आयोजित इस प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और छात्रों को अपने हाथों प्रमाण पत्र वितरित किया।

इस आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व नगरसेवक शिवा शेट्टी तथा वार्ड अध्यक्ष अमित कदम सहित अनेक प्रतिष्ठित मान्यवर उपस्थित रहे।
