BJP कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन : सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

BJP कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन : सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

BJP  कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन : सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

* अमित मिश्रा

    बोरीवली : भारतीय जनता पार्टी मागठाणे विधान सभा में विधान परिषद के गट नेता विधायक प्रवीण दरेकर द्वारा उत्तर मुंबई लोकसभा चुनाव  2024 के उम्मीदवार केबिनेट मंत्री पियूष गोयल की उपस्थिती में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सौराष्ट्र पटेल हॉल,  हनुमान टेकड़ी, बोरीवली-पूर्व में हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक प्रवीण दरेकर, योगेश सागर, जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, प्रकाश दरेकर तथा मोतीभाई देसाई सहित भारी संख्या में नेतागण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।