भोजपुरी होली गीत 'पिया बसेले बंगाल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी होली गीत 'पिया बसेले बंगाल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी होली गीत 'पिया बसेले बंगाल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

* भोजपुरिया रिपोर्टर

    सिंगर गोल्डी यादव औऱ एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की हिट जोड़ी का भोजपुरी होली गीत ''पिया बसेले बंगाल'' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। होली स्पेशल यह गाना बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जो भोजपुरिया ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में गोल्डी यादव की आवाज का जादू लोगों के मन मस्तिष्क पर छा रहा है, तो काजल त्रिपाठी अपनी अदाओं से खूब धमाल मचा रही है। इस गाने का म्यूजिक भी दमदार है और श्रोताओं के मन मोह रहा है।
   इस गाने के  वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति के साथ होली खेलने के लिए बेकरार हैं, किंतु उनके पति बंगाल में रहकर रोजी-रोटी जुटाने में परेशान हैं, जिससे होली में घर नहीं आ पा रहे हैं। इसी सिचुएशन को लेकर यह होली सांग बनाया गया है। काजल को बार-बार उनके पति की याद सता रही है। काजल त्रिपाठी कहती हैं कि...
'पिया बसेले बंगाल केकरा से खेली असो होलिया, हम बेरी बेरी झाँकी जाके खोलिया, पिया बसेले बंगाल केकरा से खेली असो होलिया...'
Link : https://youtu.be/wVxptON3Yf8?si=j2K5u7WDxIUNJ0_D

  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत 'पिया बसेले बंगाल' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।