भाजपा उत्तर मुम्बई महिला मोर्चा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में "सशक्तिकरण अभियान"

* अमित मिश्रा

  कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई महिला मोर्चा के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सशक्तिकरण अभियान का भव्य आयोजन किया गया।

    इस सम्मेलन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद श्री गोपाल शेट्टी जी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

   उन्होंने वहां उपस्थित नारी शक्ति को शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने की सबसे अपील की।

  श्याम सत्संग भवन, लिंक रोड, कांदिवली-पश्चिम में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ बोरीवली के  विधायक संजय उपाध्याय, दहिसर विधानसभा की विधायक मनिषाताई चौधरी, मुंबई महिला मोर्चा की अध्यक्षा शीतल गंभीर, भाजपा उत्तर मुम्बई जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष योगिता पाटील सहित भारी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।