ओसी विहीन इमारतों के निवासियों को दशहरा पर मिल सकती है खुशखबरी, उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई गई !

ओसी विहीन इमारतों के निवासियों को दशहरा पर मिल सकती है खुशखबरी, उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई गई !

ओसी विहीन इमारतों के निवासियों को दशहरा पर मिल सकती है खुशखबरी, उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई गई !

- जनसेवक गोपाल शेट्टी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी रहेंगे उपस्थित 

* विशेष संवाददाता

  मुम्बई : मुम्बई की ओसी विहीन इमारतों के फ्लैट धारकों की ओसी से जुड़ी समस्या का निदान जल्द होने के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के अथक प्रयासों और लगातार संघर्ष के कारण ही अब ओसी विहीन इमारतों के लिए 'खुशखबरी' वाला नतीजा आने की प्रबल संभावना है। 
  ओसी की समस्या के ठोस हल के लिए जनसेवक गोपाल शेट्टी द्वारा किया गया अनगिनत पत्राचार, संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार की गई संयुक्त बैठकों से लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वणीस, सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा पालक मंत्री एड. आशिष शेलार और कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा से बार-बार मुलाकात, चर्चाओं के दौर और इन सभी वरिष्ठ नेताओं के पूर्ण सहयोग के कारण ही ओसी विषय का मामला न सिर्फ फाइनल निर्णय की ओर बढ़ा है बल्कि हजारों ओसी विहीन इमारतों के फ्लैट धारकों के लिए दशहरा पर बड़ी राहत व खुशखबरी लेकर आने के मोड़ पर पहुंच चुका है। 

  खबर मिली है कि सांस्कृतिक कार्य मंत्री व उप नगर के पालक मंत्री एड. आशिष शेलार ने इस पर विशिष्ट निर्णय के लिए एक संयुक्त बैठक बुलाई है। इस बैठक में जनसेवक गोपाल शेट्टी को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है। बैठक में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, विधि एवं न्याय विभाग के प्रधान सचिव, सहकार विभाग के सचिव, महानगरपालिका आयुक्त, एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुम्बई के जिलाधिकारी तथा उप नगर के जिलाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। आशा की जा रही है कि दशहरा के अवसर पर ओसी विहीन इमारतों के फ्लैट धारकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।