NCP हिंदी भाषी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित : नियुक्ति पत्र सौंपा गया

NCP हिंदी भाषी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित : नियुक्ति पत्र सौंपा गया

NCP हिंदी भाषी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित : नियुक्ति पत्र सौंपा गया

* संवाददाता
 
     मुंबई : महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हिंदीभाषी प्रकोष्ठ के राज्य प्रमुख पारसनाथ तिवारी ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के कोषाध्यक्ष व कार्यालय प्रमुख  शिवाजीराव गर्जे के हाथ से नियुक्ति पत्र का वितरण कराया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते, प्रदेश महासचिव संजय बोरगे, पार्टी महासचिव लतीफ तम्बोलीं सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

   राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे की मान्यतानुसार तीन उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, मीडिया सलाहकार, दिवाकर शोभनाथ तिवारी (नासिक ). मुनीब रामकिशोर पाण्डेय (मुंबई ) , पांच महासचिव डॉ अंबरीश दुबे (मुंबई ) मुरारी त्रिपाठी (भिवंडी ),श्रीमती ऊषा आर. चतुर्वेदी, (ठाणे ), हरेंद्र सिंह चौहान (रायगढ़ ), रामनारायण शुक्ला ( पूना),  चार सचिव राजेंद्र चतुर्वेदी (ठाणे ), प्रवीण शुक्ला (मीरा भायंदर ) ,बाबुल नाथ शुक्ला (मुंबई ),श्रीमती अंजलि सहानी (औरंगाबाद) ,एक सहसचिव अशोक विश्वकर्मा (मुंबई ), तीन संगठनमंत्री राजकुमार मिश्रा (मुंबई ),राजेंद्र प्रसाद तिवारी (नालासोपारा ), प्रमोद सोनी (कल्याण ),तीन जिलाध्यक्ष - राजनाथ यादव (ठाणे शहर अध्यक्ष ), अरुण कुमार दुबे ( पुणे शहर - अध्यक्ष ), दिलीप मिश्रा (नवी मुंबई -अध्यक्ष ) व विनोद सिंह (मुंबई विभागीय अध्यक्ष ) की नवीन कार्यकारिणी जाहिर की गई।

  समारोह में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए शिवाजी राव गर्जे ने पार्टी की नीतियों क़े विषय में बताया।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार व प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे की विचारधारा को आम जनता तक निष्ठापूर्वक पहुँचाने की सबने जिम्मेदारी ली।