पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में हुईं शामिल

 पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में हुईं शामिल

 पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में हुईं शामिल

- डॉ.अर्चना पाटिल के आने से मराठवाड़ा में भाजपा को और मजबूती मिलेगी : देवेन्द्र फड़णवीस

* संवाददाता

   मुम्बई : पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू डॉ.अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, लातूर महायुति उम्मीदवार सांसद सुधाकर श्रृंगारे, विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर, विधायक अभिमन्यु पवार, विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल, पूर्व विधायक सुधाकर भालेराव, भाजपा प्रदेश महासचिव संजय केनेकर, विक्रांत पाटिल, माधवी नाईक, प्रदेश प्रवक्ता गणेश हाके, बसवराज पाटिल आदि नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

  कई वर्षों तक उदगीर के नगराध्यक्ष पद पर रहे राजेश्वर निटूरे भी इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने डॉ.अर्चना पाटिल एवं राजेश्वर निटूरे का स्वागत किया ।


     उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने विश्वास जताया है कि डॉ.अर्चना पाटिल के पक्ष प्रवेश से मराठवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक ताकत मिलेगी।

  उपमुख्यमंत्री फड़णवीस ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से देश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं, उससे प्रभावित होकर डॉ.अर्चना ने सामाजिक क्षेत्र से राजनीतिक क्षेत्र में आने का और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। माना जाता है की वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज चाकुरकर, एक ईमानदार और मूल्य-उन्मुख राजनीतिज्ञ जाने जाते हैं ,उनकी समृद्ध विरासत को भाजपा में अर्चना अपने काम सें आगे बढ़ाएं।

  उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ.अर्चना पाटिल के प्रवेश के कारण भाजपा उम्मीदवार सुधाकर श्रृंगारे लातूर लोकसभा क्षेत्र में भारी मार्जिन से जीतेंगे। आम आदमी के लिए काम करने वाले उदगीर के 8  दफा के पार्षद और 7  दफा के मेयर निटूरे के प्रवेश के साथ, भारतीय जनता पार्टी को एक अनुभवी, परिपक्व नेतृत्व मिला है, इन शब्दों से श्री. फड़नवीस ने श्री. निटूरे का स्वागत किया।
   डॉ.अर्चना पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकासशील से विकसित देश की ओर तेजी से और असाधारण सफर पर है। मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर महिलाओं का सम्मान बरकरार रखा। महिला आरक्षण कानून पारित होने के बाद हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। जाति, धर्म और पंथ से परे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास मोदीजी का जुनून है और हम उनका समर्थन करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा उसे ईमानदारी और  जिम्मेदारी से हम निभाएंगे।