"इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट-314" ने किया 'ऑरेंज द वर्ल्ड वाकाथान' का शानदार आयोजन ...
इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट-314 ने किया "ऑरेंज द वर्ल्ड वाकाथान" का शानदार आयोजन ...

* अमित मिश्रा
जुहू ( मुम्बई ) : इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 314 द्वारा महिला अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने की थीम के साथ "ऑरेंज द वर्ल्ड वाकाथान" का जुहू-अंधेरी में आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुम्बई, ठाणे तथा नवी मुम्बई के इनर व्हील क्लब की 'नारी शक्ति' ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

वाकाथान के साथ-साथ विभिन्न थीम जैसे बेस्ट स्लोगन सहित अनेक विभागों से जुड़ी प्रतियोगिता भी इस आयोजन का हिस्सा थी। जिनके विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

ऑरेंज थीम पर सम्पूर्ण आयोजन और इसकी सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुए इस यादगार प्रोजेक्ट में विशेष रूप से पीएपी पुष्पा सूर्यमूर्ती तथा पूर्व डीसी संध्या भट्ट विशेष रूप से उपस्थित थीं।

इस आयोजन को सफल बनाने में अमिता टिम्बाटिया, पल्लवी चोकसी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी मोनीला भटाशाली, शिवानी कजरिया, अंजली असुदानी.....

... .केटल टापियावाला, शिल्पा कारिया, मनीष संसारे , काजोल खटवाणी तथा जोनल को-आर्डिनेटर संगीता खेतान ने सराहनीय योगदान दिया जो कि प्रशंसनीय है।
