अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री हरि नारायण सेवा संस्थान द्वारा "महिला सम्मान समारोह" का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री हरि नारायण सेवा संस्थान द्वारा "महिला सम्मान समारोह" का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री हरि नारायण सेवा संस्थान द्वारा "महिला सम्मान समारोह" का आयोजन

* संवाददाता

      पालघर, 8 मार्च 2025 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर, मुंबई के संस्थापक ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज के सान्निध्य में एक भव्य "नारी सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली नारी शक्ति का विशेष सम्मान किया गया।

    इस अवसर पर वरिष्ठ महिला नागरिक शारदा बेन एम माधवानी को माल्यार्पण के साथ प्रसाद और बांसुरी देकर सम्मानित किया गया। भारतेंदु जी ने आयोजन के दौरान कहा कि "महिला शक्ति सृष्टि की मूल आधारशिला है। नारी के बिना समाज, परिवार और संस्कृति अधूरी है। उनके त्याग, समर्पण और योगदान को शब्दों में बांधना असंभव है।"
  इस गरिमामयी अवसर पर ‘हर हांथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी’ मुहिम के अंतर्गत सभी उपस्थित महिलाओं को बांसुरी का वितरण भी किया गया, जिससे संगीत और साधना के माध्यम से उन्हें मानसिक शांति व आत्मिक ऊर्जा प्राप्त हो।

  महाराज जी ने इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बांसुरी सिर्फ एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि ईश्वरीय माधुर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो हर व्यक्ति के जीवन में सुकून और आध्यात्मिक जागृति लाने का माध्यम बन सकती है।
   कार्यक्रम के अंत में योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने सभी को महिला सशक्तिकरण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि "हमारी संस्कृति में नारी को ‘शक्ति’ का स्वरूप माना गया है। उनका सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है।"

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदु पाण्डेय,निधि जो, आद्या,पीहू, डॉ. निलेश,हर्षद भाई तथा अर्जुन शितोले आदि का सराहनीय योगदान रहा।