BAMU द्वारा सब-जूनियर नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
BAMU द्वारा सब-जूनियर नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
- आयआरएस अधिकारी समीर वानखेडे और विकास महंते रहे उपस्थित
* अमित मिश्रा
मालाड ( मुम्बई) : बैडमिंटन एसोसिएशन फॉर मुंबई सबर्बन (BAMU) ने 2 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक मुंबई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में "योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025" का आयोजन किया । इस प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यों से 618 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 अगस्त 2025 को और 7 अगस्त को इसका समापन तथा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं और उप-विजेताओं को कुल 6 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि समीर वानखेड़े (आईआरएस) और सिने कलाकार विकास महंते के हाथों संपन्न हुआ।

BAMU के अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी, सचिव समीर पाटणकर, कोषाध्यक्ष जॉर्ज वर्गीस और सह-सचिव रवि दोशी की अगुवाई में आयोजन समिति ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की।गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की इन-डोर स्पोर्ट्स इंचार्ज श्रीमती राखी सोनिग्रा ने भी इस टूर्नामेंट के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

- इस प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित हैं...

प्रतियोगिता को सारस्वत बैंक लिमिटेड, पिरामल कॉर्पोरेट सर्विसेज, कृदा भारती और वायुपुत्र बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स द्वारा प्रायोजित किया गया था।
