उत्तर भारतीय मोर्चा का कांदिवली में 'कजरी महोत्सव' अभियान ...

उत्तर भारतीय मोर्चा का कांदिवली में 'कजरी महोत्सव' अभियान ...

 उत्तर भारतीय मोर्चा का कांदिवली में 'कजरी महोत्सव' अभियान ...

* संवाददाता

          कांदिवली (मुंबई )  : मुंबई और समीपवर्ती जिलों में चल रहा कजरी अभियान अपने आकर्षण के चरम पर है। मीरा भाईंदर में सफल आयोजन के बाद अब कांदिवली पूर्व के संत मंत अनुयाई आश्रम में अभियान तथा उत्तर भारतीय मोर्चा वार्ड क्रमांक 26 एवं यज्ञ प्रतिष्ठान द्वारा कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया।    

   कजरी महोत्सव में पहुंचने वाले प्रमुख गणमान्य लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, फिल्म अभिनेता दयाशंकर पांडे उर्फ चालू पांडे , अभियान संस्था के अध्यक्ष तथा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, समाजसेवी डॉ ह्वदयनारायण मिश्रा, एडवोकेट अखिलेश चौबे, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, राकेश विश्वकर्मा तथा आदित्य दुबे आदि का समावेश रहा।

     मोहित भारद्वाज गोरखपुरी तथा सुनीता पाठक के गाए कजरी ने उपस्थित लोगों को आत्म विभोर कर दिया।

      इस शानदार और यादगार कजरी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर मुंबई के जिला महामंत्री शिवदयाल मिश्रा तथा प्रियतम पंडागले थे।