शहर के दिग्गजों की उपस्थिति में दहिसर में पारंपरिक कजरी की खूब बही "बयार"

शहर के दिग्गजों की उपस्थिति में दहिसर में पारंपरिक कजरी की खूब बही "बयार"

शहर के दिग्गजों की उपस्थिति में दहिसर में पारंपरिक कजरी की खूब बही "बयार"

-  उत्तर भारतीय दिग्गजों और वरिष्ठ पत्रकारों की विशेष उपस्थिति से मखमली शाम हुई रौशन

- पिया मेंहदी लिया द मोतीझील से- जायके साइकिल से ना से लेकर रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे तक के सुहाने सफर का साक्षी बना दहिसर

- प्रख्यात गायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने लोक गीत और कर्णप्रिय संगीत का बाँधा समाँ

* विशेष संवाददाता

     दहिसर : लोकायन और बयार मित्र परिवार के संयुक्त तत्ववाधान में पारंपरिक कजरी के कार्यक्रम "कजरी बयार" का भव्य आयोजन दहिसर में किया गया। शीतल, मन्द, सुगंध हवा के झोंके कजरी की शक्ल में पुरवा 'बयार' सा बनकर बहते हुए दहिसर में उत्तर प्रदेश की माटी की सुगंध बिखेरते रहे।

   वहाँ उपस्थित 500 से अधिक श्रोताओं के मन को गुदगुदाते और उनकी भावनाओं को तृप्त करता दहिसर में न भूतो-न भविष्यति समान यह ऐतिहासिक आयोजन शुरू से अंत तक श्रोताओं को अपने से जोड़े रखने में कामयाब रहा।

  आयोजन समिति के सूर्यकांत उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश तथा बिहार के लोगों की लोक संस्कृति का अभिन्न अंग बन चुकी सावन में गाई जानेवाली लोकसंगीत की सर्व मनभावन विधा कजरी की प्रस्तुतियों का आज प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय समाज साक्षी बना। इससे पूर्व भी इसी प्रकार के आयोजन हम करते आये हैं और भविष्य में भी यह सिलसिला अनवरत चलता रहेगा।

     आयोजन के दौरान मिर्जापुरी कजरी से लेकर बनारसी कजरी की मनभावन प्रस्तुतियों के साथ सुरेश शुक्ल , ममता उपाध्याय और उनकी टीम दर्शकों/श्रोताओं के मन के तारों को झंकृत करते हुए कुछ देर के लिए अपने साथ उड़ाकर एक अलग दुनिया में ले गई।

   आयोजन के दौरान दर्शकों में से एक नेहा अभिषेक पांडे ने भी कजरी प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा बटोरी।

   आयोजन समिति के अरविंद मिश्रा के अनुसार कजरी की मखमली शाम का गीत-संगीत से लबरेज़ यह अनोखा आयोजन राजश्री कंपाउंड स्थित क्रिस्टल प्राइड बैंक्वेट हॉल, ऑर्किड प्लाझा, मराठा कॉलोनी रोड, दहिसर में हुआ।

   कार्यक्रम के दौरान माताओं बहनों के लिए महावर (अलता), चूड़ियां और झूले की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सैकड़ों नारी शक्ति ने लाभ उठाया।

   आयोजन के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम तिवारी, पूर्व नगरसेवक हरीश छेड़ा, अभय राजेन्द्र प्रसाद चौबे, उदयप्रताप सिंह, हेमंत पांडे, एस.एन. मिश्रा, सुभाष उपाध्याय, श्रीकांत पांडे, डॉ. आर के चौबे, बॉलीवुड अभिनेता राज प्रेमी, डॉ. किशोर सिंह, बी.डी. सिंह, अभय चौबे, रामकृपाल उपाध्याय, शिवश्याम तिवारी, रामपट उपाध्याय, अमित झा, डॉ.सलिल चौबे , निखिल कासारे,  शम्भूनाथ मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अमित हरिशंकर तिवारी,  नागेंद्र मिश्रा, सतीश मिश्रा,  देव मिश्रा, हृदय मिश्रा, उमेन्द्र मिश्रा, अजय तिवारी, जगदम्बा तिवारी , श्रवण चौबे, अभिषेक पांडे, कृष्णा पांडे, सुमित विजय मिश्रा तथा आत्मन अभय मिश्रा सहित भारी संख्या में उत्तर भारतीय नागरिक उपस्थित रहे।

    इस आयोजन में शहर के विभिन्न अखबारों, न्यूज़ चैनल्स तथा न्यूज़ पोर्टल के वरिष्ठ पत्रकारों की भी विशेष उपस्थिति देखी गई। आयोजन में पहुंचने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, विजय सिंह, आदित्य दुबे, आरटीआय एक्टिविस्ट अनिल गलगली, अरुण उपाध्याय, आनंद मिश्रा, सुनील सिंह, शिवशंकर तिवारी, अनिल पांडे, अरुण सिंह, राजकिशोर तिवारी, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, भगवती मिश्रा, जटाशंकर सिंह, अजय सिंह, राजकुमार सिंह, भानूप्रताप मिश्र, अमर झा , मनीषा गुरव, अर्जुन काम्बले तथा जितेंद्र तिवारी का नाम उल्लेखनीय है।

   इस कार्यक्रम का उत्कृष्ट और सारगर्भित संचालन तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा ने किया।

      इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी सूर्यकांत उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, एडवोकेट अशोक मिश्रा, डॉक्टर बृजेश पांडे, सतीश दूबे, अनिल मिश्रा, अरविंद मिश्रा, हरी मिश्रा, संतोष मिश्रा, उपेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, रविंद्र उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा ( दद्दन ) तथा टीम बयार के सभी उत्साही सदस्यों ने सराहनीय प्रयास किया जो कि प्रशंसनीय है।