जायसवाल समाज का मालाड में दो दिवसीय भव्य सम्मेलन सम्पन्न

जायसवाल समाज का मालाड में दो दिवसीय भव्य सम्मेलन सम्पन्न

जायसवाल समाज का मालाड में दो दिवसीय भव्य सम्मेलन सम्पन्न

* संवाददाता

    मालाड : अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव का आयोजन सरस्वती देवी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, मालाड पश्चिम , मुंबई में धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। इस समारोह में देश भर के जायसवाल समाज को मुंबई उपनगर में एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया गया था। महोत्सव का आयोजन रुट मोबाइल, जायसवाल युथ फेडरेशन व समाज की अन्य संस्थाओं द्वारा मिलकर किया गया था।

    अखिल मुंबई जायसवाल सभा के महामंत्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नौकरी मेला, चिकित्सा शिविर, कैरियर मार्गदर्शन, निवेशक जगरूकता, प्रेरक भाषण, महिला आत्मरक्षा कार्यशाला, पतंग उत्सव, नृत्य प्रदर्शन,युवक-युवती परिचय,समाज के राजनैतिक, सामाजिक व उद्योगपतियों का सम्मान एवं अन्य गतिविधियां शामिल थीं।

      इस अवसर पर हास्य कवि सुरेश मिश्र के संचालन में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राजेन्द्र मालवीय 'आलसी' (इटारसी), डाक्टर काव्या मिश्रा (दमोह) , निडर जौनपुरी (जौनपुर), डाक्टर रजनीकांत मिश्र, सुनील सावरा तथा सुरेश मिश्र ने श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

     इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक, कृपाशंकर सिंह, प्रकाश चौधरी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड.आशीष शेलार, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े, दिनेश सिंह, सरस्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी संदीप गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद, कृष्णप्रकाश, पंकज जायसवाल, सीआईडी फेम अभिनेता दया नायक, अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री, विजय प्रकाश जायसवाल, हरिराम जायसवाल, राजेंद्र मेवाड़ा, महेन्द्र साव,देवीलाल मेवाड़ा, कैलाश धन्येष्ठा, शैलेन्द्र जायसवाल, श्रीमती अर्चना जायसवाल, ईश्वर साव, श्रीप्रकाश जायसवाल, श्रीमती छाया जायसवाल, सरिता जायसवाल, विश्वनाथ कलवार व अन्य कई प्रमुख मान्यवर रहे।
  कार्यक्रम के अंत में प्रदीप जायसवाल और महामंत्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।