कांदिवली में "तिरंगा यात्रा" द्वारा सेना के शौर्य को किया गया सलाम

कांदिवली में "तिरंगा यात्रा" द्वारा सेना के शौर्य को किया गया सलाम

कांदिवली में "तिरंगा यात्रा" द्वारा सेना के शौर्य को किया गया सलाम 

* अमित मिश्रा

  कांदिवली (मुंबई ) : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ द्वारा पाकिस्तान की कमर तोड़ देनेवाली भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में मुंबई के कांदिवली में तिरंगा यात्रा का विशाल और भव्य आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक इस विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ पड़े थे। दिल में देशप्रेम का जज़्बा और हाथों में तिरंगा लिए भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय का जयघोष करते हुए बड़ी संख्या में लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

  पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और उनकी बहादुरी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही होगी।  उन्होंने आगे कहा कि‘ऑपरेशन सिंदूर’ द्वारा हमारी सेना ने पूरे विश्व को हमारे महान भारत की ताकत, हमारी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और क्षमता का स्पष्ट संदेश दिया है।

   पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सभी सेना प्रमुखों एवं वीर जवानों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी ।

  इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाले दो महत्वपूर्ण युद्ध नायकों, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की अभूतपूर्व सफलता को विशेष रूप से सराहा गया। कमलेश यादव ने इन दोनों सैन्य अधिकारियों की बहादुरी और उनके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। 

  इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के साथ उत्तर मुंबई भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े, पूर्व नगरसेविका प्रतिभा गिरकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद घाग, मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल चौहान तथा वार्ड अध्यक्ष अशोक दुबे सहित कई अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए तथा देश के वीर जवानों के प्रति  अटूट सम्मान और अपनी राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाया।