नई दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन.....

नई दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन.....

नई दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन.....

_खेलकूद से सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना का विकास –कृपाशंकर सिंह

* नई दिल्ली संवाददाता

  नई दिल्ली :  खेलकूद सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना का विकास करता है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है। उत्तर पूर्व दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2022 में विशेष अतिथि के रुप में पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने क्रिकेट खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही।

     इस सांसद खेल महोत्सव का समापन 17 जुलाई को होगा। खेल महोत्सव का थीम खेल खेल में यमुना नदी को स्वच्छ बनाना है , रखा गया है। खेल महोत्सव में क्रिकेट के अलावा महिला फुटबॉल और एथलेटिक्स का भी समावेश किया गया है।

    मनोज तिवारी ने सबसे पहले उपस्थित खिलाड़ियों से कृपाशंकर सिंह का परिचय कराया, उसके बाद कृपाशंकर सिंह ने बल्ले से गेंद पर शॉट लगाकर मैच शुरू करवाया । इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।