सड़िया बजरिया से ला दी : नेहा राज के गाने में दिखा माही श्रीवास्तव का हॉट लुक !

सड़िया बजरिया से ला दी : नेहा राज के गाने में दिखा माही श्रीवास्तव का हॉट लुक !

सड़िया बजरिया से ला दी : नेहा राज के गाने में दिखा माही श्रीवास्तव का हॉट लुक !

* भोजपुरिया रिपोर्टर

     भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा का कोई भी गाना रिलीज होते ही अक्सर यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो जाता है। और फिर जिस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं उस गाने का तो इस लिस्ट में आना बनता ही है।

     वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर माही श्रीवास्तव और नेहा राज का एक धमाल गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल है सड़िया बजरिया से लादी। इस गाने को नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है ,वहीं इसमें माही ने  हटके परफारमेंस दी है।

  गाने में माही एकदम गज़ब की लग रही है। उन्होंने इसमें हल्के हरे रंग का लहंगा, चुनिनी के साथ लाल रंग का ब्लाउज पहना है। जो उनके ऊपर खूब जंच रहा है। गाने में वे अपने को-स्टार से पड़ोस की बड़ाई कर रही हैं।

लिंक :

https://youtu.be/s5DOIOtBoO0?si=bxD1_ny4BxuDXatE

   गाने में माही अपनी पड़ोसन की बात अपने पिया से कर रही हैं कि झारि के घूमेली बगल के पड़ोसी... उल्टी पल्ला मारि कमरिया में खोंसी... हमरो बा श्रद्धा पुरा द पिया... करिया करिया सड़िया बजरिया लाई द ए पिया...।

   ये गाना धमाल मस्ती और मजाक से भरपूर है जिसको देखने मे दर्शकों को मजा आ जायेगा।  एक बार फिर से नेहा राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी का जादू दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है। दोनों के गाने जब भी साथ आते हैं तो धमाल मचा जाते हैं। 

     वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'सड़िया बजरिया से ला दी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसकी सिंगर नेहा राज और वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं।

    गाने के गीतकार यादव राज , संगीतकार अभिराम पांडेय, वीडियो निर्देशक आर्यन देव तथा एडिटर मीत जी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।