नवरात्र और छठ पूजा से जुड़े मामले में विभिन्न अनुमतियों की डिमांड के साथ सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा उच्चाधिकारियों संग की संयुक्त बैठक

नवरात्र और छठ पूजा से जुड़े मामले में विभिन्न अनुमतियों की डिमांड के साथ सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा उच्चाधिकारियों संग की संयुक्त बैठक

  नवरात्र और छठ पूजा से जुड़े मामले में विभिन्न अनुमतियों की डिमांड के साथ सांसद गोपाल शेट्टी ने मनपा उच्चाधिकारियों संग की संयुक्त बैठक ...


_ पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव और मुंबई भाजपा सचिव एड. ज्ञानमूर्ति शर्मा की विशेष उपस्थिति


* अमित मिश्रा


    मुंबई : मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी परिसर में नवरात्र के आखिरी दिन मां अम्बे की मूर्तियों के विसर्जन और इसके साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की आस्था के पावन पर्व छठ पूजा करने की अनुमति प्राप्त कर नागरिकों को सुविधा दिलाने के संदर्भ में उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने अब कमर कस ली है। सांसद  गोपाल शेट्टी ने इसी मांग को लेकर मुंबई महानगर पालिका के मुख्यालय में मनपा के सह आयुक्त व लॉ डिपार्टमेंट के  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक करते हुए इस संदर्भ में जल्द निर्णय लेने की मांग की है।   

     महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों संग संयुक्त बैठक के उपरांत सांसद गोपाल शेट्टी ने पत्रकार कक्ष में मीडिया को भी संबोधित करते हुए अपनी मांग दोहराई। अब देखना ये है कि उनकी मांग का क्या हल निकलता है।     इस संयुक्त बैठक और फिर प्रेस कांफ्रेंस में  दौरान सांसद गोपाल शेट्टी के साथ कांदिवली के वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव , मुंबई भाजपा के सचिव एडवोकेट ज्ञानमूर्ती शर्मा तथा पूर्व नगरसेविका प्रियंका मोरे उपस्थित रहे।