बोरीवली में रथ यात्रा के आयोजन में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
बोरीवली में रथ यात्रा के आयोजन में शामिल हुए पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी
* संवाददाता
बोरीवली : श्री समस्त बोरीवली श्वेताम्बर मूर्ति पूजक २७ जैन संघ द्वारा रथ यात्रा का भव्य आयोजन जाॅगर्स पार्क, चिकुवाड़ी-बोरीवली पश्चिम में किया गया।

इस आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ अशोक भाई शाह, नितिन भाई वोरा, प्रवीण भाई शाह, स्नेहल भाई, दिलिप भाई, विपिन भाई, बकुलभाई, अशोक कोरडीया तथा दिनेश शाह सहित जैन संघ के अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।
