बोरीवली में शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती महाराज का चातुर्मास : सैकड़ों भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया
बोरीवली में शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती महाराज का चातुर्मास : सैकड़ों भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया
* संवाददाता
बोरीवली ( मुंबई ) : ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य 1008 स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में चातुर्मास हेतु पधारे हैं। उनका दर्शन करने अनेक राजनेता,जाने माने उद्योगपति व समाजसेवी वहां उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
कल समाजसेवी गणपत कोठारी, भवन निर्माता एवं मुरारका फाउंडेशन के दीनदयाल मुरारका ने भी शंकराचार्य को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर उनका सत्कार किया और उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर सुरेश पाड़िव, सुरेश रावल, जितेन्द्र सिंह राठौड़, नारायणसिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित बीकानेर, अर्जुनसिंह नारणावास, फूलचंद फूंगनी, उकाराम पुरोहित फूंगनी, आकाश पुरोहित, उकाराम चौधरी, अर्जुन सिलोईया, गोविंद सरतरा, कैलाश सिलदर, रमेश पुरोहित वाटेरा, हिम्मत सिंह परमार, अमृतलाल माली, अनिल देसाई, रवि पुरोहित,मनोज पुरोहित भेटाला, महावीर तातडा,उत्तमसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश रावल, अनिल कालद्री, भगवानाराम चौधरी, डायालाल मोदी व सावलाराम पटेल समेत अनेक गणमान्य नागरिक भी दर्शनार्थ उपस्थित थे।
