योगमय महाराष्ट्र कार्यक्रम में हुआ 'योग मंथन'

योगमय महाराष्ट्र कार्यक्रम में हुआ 'योग मंथन'

योगमय महाराष्ट्र कार्यक्रम में हुआ 'योग मंथन'

* संवाददाता

      मुम्बई : इंडियन योगा एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा योगमय महाराष्ट्र के नाम से के.सी. कॉलेज, चर्चगेट - मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और योग के मूल तत्वों का उत्सव मनाया।
 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा थे।

   उन्होंने अपने संबोधन महाराष्ट्र के आईटीआई और तकनीकी संस्थानों में योग को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने में पहल की घोषणा की, जिससे लगभग 2 लाख छात्रों को लाभ होगा।
   इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग-महाराष्ट्र वेणुगोपाल रेड्डी,
 दिनेश पंजवानी, इंडियन योगा एसोसिएशन के महासचिव सुबोध तिवारी, ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु ( संस्थापक- श्री हरि नारायण सेवा संस्थान पालघर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
पूरे दिन योग शिक्षा, योग पर्यटन और योग करियर एवं अवसरों पर चर्चा हुई और प्रतिभागी विचार गोष्ठियों से जुड़े रहे।
  साबिर शेख ने योग को करियर के रूप में अपनाने पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. संपन्न विनोद द्वारा कराई गई गहरी ध्यान साधना ने सभी को आंतरिक शांति और ताजगी प्रदान की।
इस आयोजन में और भी रंग भरते हुए डॉ. पल्लवी कव्हाने और उनकी टीम ने पारंपरिक, कलात्मक एवं लयबद्ध योगासन का मनमोहक प्रदर्शन किया।

  कार्यक्रम का समापन भक्ति योग के मधुर स्वरों के साथ हुआ, जिसमें योगीराज श्री भारत भूषण जी ने श्री वेणुगोपाल रेड्डी जी को हर हांथ बांसुरी-हर सांस बांसुरी मुहिम अंतर्गत बांसुरी प्रदान की।
  कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में योगीराज का बांसुरी वादन और नितिन पाटकी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।