श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बोरीवली में भव्य रामकथा का आयोजन

श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बोरीवली में भव्य रामकथा का आयोजन

श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बोरीवली में भव्य रामकथा का आयोजन

* अमित मिश्रा
              बोरीवली ( मुंबई ) :  श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बोरीवली पश्चिम के गोराई स्थित विशाल मैदान पर दिव्य राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है।

 श्रीराम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामभक्त शंभूनाथ मिश्र ने बताया कि हमारी संस्था विगत सात वर्षों से रामकथा का अनवरत आयोजन कर रही है। इस बार की कथा के मुख्य यजमान अरुण मिश्र हैं। 
    प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ आचार्य श्री रविराज मिश्र श्री राम कथा का वाचन कर रहे है। आचार्य के अनुसार भगवान श्री राम की भक्ति करने वाले भक्तों के चेहरे पर सदैव तेज बरकरार रहता है।राम-भक्ति कर सभी प्रकार के सुखों को हासिल किया जा सकता है, अतः व्यक्ति को राम के चिंतन में समय अवश्य व्यतीत करना चाहिए।
   संस्था के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र ने आगे बताया कि कार्यक्रम में अब तक शिवसेना नेता विनोद घोसालकर, वसई-विरार मनपा सभापति सरिता दूबे, वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसाई ब्रह्मदेव सिंह, रविशंकर सिंह, डॉक्टर राधेश्याम तिवारी, श्रीकांत पांडे, डॉक्टर हृदयनारायण मिश्र, डॉक्टर किशोर सिंह, अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा, गोविंद तिवारी, सतीश दूबे, प्रवीण तिवारी तथा बृजेश तिवारी सहित भारी संख्या में बोरीवली सहित दूरदराज के भी गणमान्य कथा स्थल पर आगमन कर श्री रामकथा का श्रवण कर चुके हैं। 
   आयोजन को सफल बनाने में  अमित झा, विनोद तिवारी तथा अशोक मिश्र सहित अनेकों रामभक्तों का विशेष सहयोग उल्लेखनीय है।