भोजपुरिया लोकगीत 'मरेला नागिन प' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरिया लोकगीत 'मरेला नागिन प' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरिया लोकगीत 'मरेला नागिन प' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

- सिंगर राज नंदिनी और भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा पाठक की जोड़ी का धमाल सांग

* भोजपुरिया रिपोर्टर

   भोजपुरिया सिंगर राज नंदिनी और भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा पाठक की जोड़ी में बेवफाई से भरपूर लोकगीत 'मरेला नागिन प' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गीत संगीत की दुनियाँ में तहलका मचा रही सिंगर राज नंदिनी अपनी खास शैली में गाया है। उनकी सुरीली आवाज में गाया हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार बनाया गया है। इसके वीडियो में लाल घाघरा चोली पहने ब्यूटीफुल एक्ट्रेस नेहा पाठक ने कमाल का डांस परफार्मेंस किया है। किसी सौतिन के मोह जाल में फंसे पति को उलाहना देते हुए नेहा पाठक खूबसूरत अंदाज़ में खूब गरदा उड़ा रही है। यह एक सिचुएशनल वीडियो सांग है, जिसे बड़े बेहतरीन तरीके फिल्माया गया है।

   इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नेहा पाठक अपने पति को रंगे हाथ फोन पर किसी और लड़की से मीठी मीठी बात करते हुए पकड़ लेती है और कहती है कि...
   कवनि इशारा प घुमावत तिया, पिया हो तोहके फ़सावत तिया, कटेला रात हमर रो रो के, ऊ बड़ी तोहके हसावत तिया, अरे आवतारा पिया कइ दिन प... जाके नाचतारा कवना के बीन प, पिया मरेला कवना नागिन प... आपन मेहरी के छोड़ि सौतिन प, पिया मरेला कवना नागिन प...

   नेहा पाठक ने कहा कि पति जब बेवफा हो जाता है तो पत्नी उसे लाइन पर लाने के लिए उसी हर तरहः से समझने की कोशिश करती है। और अपना पूरा प्रयास करती है कि पति दुसरुई औरत के चक्कर से बाहर आ जाये।इस गाने में भी कुछ ऐसी ही सिच्युएशन है जो दर्शकों को पसंद आ रही है। 
लिंकः

https://youtu.be/gTEfbffuC_I?si=PDOsxQphjkWTXB4t

  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत मरेला नागिन प' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राज नंदिनी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में नाचती गाती, ठुमका लगाती नेहा पाठक बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है।और पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।