गोवा, बाली और दुबई हैं इंडियन कपल्स के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशंस : कायक

गोवा, बाली और दुबई हैं इंडियन कपल्स के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशंस : कायक

गोवा, बाली और दुबई हैं इंडियन कपल्स के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशंस : कायक

~ सोलो ट्रैवेलर्स के लिए कोच्चि, दिल्ली और सिंगापुर लोकप्रिय जगह

* बिज़नेस रिपोर्टर

        मुंबई, 20 फरवरी : भारतीय कपल्स घूमने के लिए गोवा, बाली और दुबई को जाना पसंद करते हैं। जबकि सोलो ट्रैवेलर्स के लिए कोच्चि, दिल्ली और सिंगापुर लोकप्रिय शीर्ष गंतव्य स्थान हैं। दुनिया की अग्रणी ट्रैवेल सर्च साइट कायकडॉटकोडॉटइन ने 2023 में भारतीय कपल्स और सोलो ट्रैवेलर्स के लिए सबसे अधिक सर्च किए वाले पर्यटन स्थलों के बारे में खुलासा किया है। 

कपल्स की यात्रा के लिए शीर्ष 10 सर्वाधिक खोजे गए गंतव्य विभिन्न प्रकार के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के बारे में जानकारी देते हैं, जो आनंदमय प्रवास के लिए उपयुक्त हैं। भारत के भीतर, कपल्स गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोच्चि जैसे समुद्र तट स्थलों पर रोमांस, एकांत और रोमांच की तलाश कर रहे हैं। वहीं नई दिल्ली और मुंबई के शहरी इलाकों में हाथों में हाथ डालकर चलना भी भारतीय जोड़ों के कार्यक्रमों में शामिल है। भारतीय यात्री जिन विदेशी गंतव्यों पर विचार कर रहे हैं, उनमें लंदन, बाली, दुबई, बैंकॉक और मालदीव जैसे सपनों के डेस्टिनेशंस शामिल हैं, जहां वे एकांत समय का आनंद ले सकते हैं, प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं या फिर कुछ खरीदारी कर सकते हैं!

अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा शीर्ष3 सबसे अधिक खोजे गए गंतव्यों में कोच्चि, नई दिल्ली और गोवा शामिल है, जो घरेलू पर्यटन के बारे में जानकारी देता है। यह विभिन्न प्रकार के अनुभवों के साथ आत्म-प्रेम को की भावना को मजबूती देता है। सिंगापुर, बैंकॉक और मालदीव जैसे एकल यात्री-अनुकूल गंतव्य भारतीय यात्रियों के लिए पसंदीदा स्थान बने हुए हैं क्योंकि वे शानदार व्यंजनों, अत्याधुनिक मनोरंजन, या बस एक आराम वाली छुट्टी के रूप में नजर आते हैं।

कायक के इंडिया कंट्री मैनेजर तरुण तहलियानी के अनुसार, “कायक पर किया जाने वाला ट्रैवल सर्च 2023 की दिलचस्प तस्वीर पेश करता है। इस साल, हम लोगों को न केवल अपने पार्टनर के साथ, बल्कि अपने मित्र समूहों के साथ और यहां तक अकेले यात्रा करने के लिए उत्साहित देख रहे हैं। कपल्स बाली और मालदीव जैसे सबसे रोमांटिक और आरामदायक स्थलों की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं, वहीं अकेले यात्रा करने वाले पर्यटक (सोलो ट्रैवेलर्स) सिंगापुर या बैंकॉक जैसे रोमांचक गंतव्य की तलाश कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि लोग 2023 में यात्रा की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।’