'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में टीवी जगत की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द आएंगी नज़र !

'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में टीवी जगत की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द आएंगी नज़र !

स्टार भारत द्वारा प्रसारित 'स्वयंवर-मीका दी वोटी 'शो में टीवी जगत की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द आएंगी नज़र !

* बॉलीवुड रिपोर्टर 

 

     स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' की शुरुआत बहुत धमाकेदार हुई है और दर्शकों द्वारा इसे ख़ूब पसंद किया जा रहा है। शो में मीका सिंह और उनकी जीवनसंगिनी बनने आई 12 प्रतियोगीयों की एंट्री देखकर दर्शक इससे जुड़ी हर खबर को बारीकी जानने के लिए उत्साहित हैं। वहीं मीका की वोटी बनने आई प्रतियोगीयों को एक अच्छी बहू बनने के गुण सिखाना भी जरुरी है, इसलिए मीका की फेवरेट सुशील और संस्कारी बहू शो में न पधारे ऐसा कैसे हो सकता है। टीवी की सबसे चहेती, संस्कारी और सुशील बहू जल्द ही दर्शकों को 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में नज़र आने वाली हैं जो मीका को जीवनसंगिनी चुनने के लिए न सिर्फ टिप्स देंगी बल्कि प्रतियोगीयों से मीका के लिए उनके प्यार और उनके सबसे ख़ास गुण के बारे में भी जानेंगी। वे और कोई नहीं बल्कि आपकी चहेती दिव्यांका त्रिपाठी दहिया हैं, शो में जिनकी एंट्री और दुल्हन प्रतियोगीयों के साथ उनकी बातचीत का गवाह बनना दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक होनेवाला है।

अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का नामचीन चेहरा बन चुकी हैं। इतना ही नहीं अपने कई हिट शोज़ से वे अब दर्शकों की फेवरेट संस्कारी बहू बन चुकी हैं। इस लिहाज से एक अच्छी बहू के टिप्स देने 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' के सेट पर पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी बहुत एक्साइटेड हैं।

 उत्साहित दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया, " मैं स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो का हिस्सा बनकर बहुत  ख़ुश हूं  क्योंकि स्वयंवर का कॉन्सेप्ट अपने आप में काफी रोमांचक है और शादियों को कौन पसंद नहीं करता? खासकर तब जब हम एक भव्य भारतीय शादी के बारे में बात कर रहे हैं। मैं यहां मीका की वोटी की तलाश में उनकी कुछ उलझने कम करने आई हूँ और लड़कियों को कुछ स्पेशल टास्क देने वाली हूँ। ताकि मीका को निर्णय लेने में आसानी हो और वे लड़कियों को बेहतर तरीके से जान और समझ सकें। मैं चाहती हूं कि वे अपनी होनेवाली वोटी को पूरी समझदारी से चुनें ताकि वे एक साथ जीवन भर खुश रहें।“

उन्होंने आगे कहा कि , "मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि प्यार और शादी के मामलों में आपको अपने दिल और दिमाग दोनों का इस्तेमाल करके सोचना चाहिए। इसके अलावा यह रिश्ता बहुत त्याग, एडजस्टमेंट, लचीलेपन की मांग करता है। इसलिए, यदि आप अपने आप को पूरी तरह से दूसरे व्यक्ति के लिए समर्पित करने के इच्छुक हैं और दूसरा व्यक्ति भी ऐसा करने को तैयार है, तो उनकी जोड़ी एकदम सटीक बैठेगी। "

- स्टार भारत द्वारा प्रस्तुत और एसओएल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को शो में मीका की दुल्हनों के साथ देखना दर्शकों  के लिए बहुत इंट्रेस्टिंग होगा जो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे प्रसारित होगा !