ओसी विहीन इमारतों के निवासियों की परेशानी दूर करने के लिए गठित अभ्यास समूह ने मुख्यमंत्री और विभिन्न अधिकारियों से की मुलाकात 

* संवाददाता

   मुम्बई : मुंबई में हजारों पुरानी इमारतों को ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (OC) न मिलने से नागरिकों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए भाजपा मुंबई OC अभ्यास समूह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महापालिका आयुक्त भूषण गगराणी और मुख्य अभियंता सुनील राठोड से मुलाकात की।

  मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मुद्दे पर सकारात्मक हस्तक्षेप और पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

  बता दें कि भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने जनसेवक गोपाल शेट्टी की अध्यक्षता में यह अभ्यास समूह स्थापित किया है, जिसमें कानूनी और आर्किटेक्ट विशेषज्ञों का समावेश है, जिनमें एड. अमित मेहता, एड. जयप्रकाश मिश्रा, एड. विवेकानंद गुप्ता, एड. सिद्धार्थ शर्मा, आर्किटेक्ट तरुण मोता, अरविंद नंदापुरकर व जितेंद्र देऊळकर शामिल हैं।