बोरीवली में रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन जनसेवक गोपाल शेट्टी द्वारा सम्पन्न

बोरीवली में रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन जनसेवक गोपाल शेट्टी द्वारा सम्पन्न

बोरीवली में रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन जनसेवक गोपाल शेट्टी द्वारा सम्पन्न...

- 15 से 24  अक्तूबर तक रामलीला मैदान होगा राममय, गूंजता रहेगा "जय श्री राम'

- 25 अक्तूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

* अमित मिश्रा

   बोरीवली : श्री आदर्श रामलीला उप-समिति द्वारा बोरीवली पश्चिम के रामलीला मैदान ( अजंता टॉकीज़ के समक्ष ) पर रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद और प्रसिद्ध जन सेवक गोपाल शेट्टी के कर कमलों से  सम्पन्न हुआ। ज्योतिषाचार्य डॉ. अशोक मिश्रा ने विधि-विधान से भूमि पूजन सम्पन्न कराया।

  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी, पूर्व नगरसेविका बिना दोषी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पांडे, ब्रह्मदेव तिवारी, डॉ. योगेश दूबे, गोपाल उपाध्याय, बी. डी. सिंह ( पिपासा ), सूर्यकांत उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, बी.एम. गुप्ता, मनीष नाग, सतीश मिश्रा ( पप्पू ), सुरेंद्र गुप्ता,  विनोद शास्त्री, विनोद मिश्रा, जयप्रकाश उपाध्याय, पंडित अशोक मिश्रा, मुन्ना विश्वकर्मा तथा संजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और रामभक्त  बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।