कांदिवली में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित "वाकाथॉन" में उमड़ा भारी जन सैलाब !
कांदिवली में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित "वाकाथॉन" में उमड़ा भारी जन सैलाब !
- वंदे मातरम , जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा परिसर


* संवाददाता
कांदिवली : "खासदार खेल महोत्सव 2025" अंतर्गत
वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक
कमलेश यादव द्वारा कांदिवली में 'वाकाथॉन' का बृहद पैमाने पर आयोजन किया गया।

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के जनसंपर्क कार्यालय से इस वाकाथॉन की भव्य शुरुवात हुई, जिसमें 3000 से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों, नारी शक्ति , भाजपा के
अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर आयोजन को सफल और यादगार बनाया।
