बोरीवली में "नि:शुल्क चुंबकीय चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर" का आयोजन

बोरीवली में "नि:शुल्क चुंबकीय चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर" का आयोजन

बोरीवली में "नि:शुल्क चुंबकीय चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर" का आयोजन 

- आयोजकों ने डॉ. नरेंद्र कुमार को किया सम्मानित

* संवाददाता

   बोरीवली :  शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) बोरीवली विधानसभा, शाखा क्र. १३ के तत्वावधान में नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में "निःशुल्क चुंबकीय चिकित्सा एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर" का आयोजन किया गया। इस शिविर में उत्तर मुम्बई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ  डॉ. नरेंद्र कुमार ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजकों का हौंसला बढ़ाया।

   इस प्रेरक आयोजन के प्रमुख आयोजक अशोक सोनवणे तथा उनके सहयोगियों ने इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र कुमार को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
  इस उत्तम और बेहद सफल शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने उठाया और आयोजकों का आभार माना।