बोरीवली में ऑटो चालकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए 24 अगस्त को लगेगा शिविर...
बोरीवली में ऑटो चालकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए 24 अगस्त को लगेगा शिविर...
* संवाददाता
बोरीवली : उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमिटी वार्ड-13, नरेंद्र फाउंडेशन तथा बोरीवली मेडिकल ब्रदरहुड के संयुक्त तत्वावधान में ऑटो चालकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अगस्त, रविवार के दिन सुबह 10 बजे से एक बजे तक बोरीवली (पूर्व) के कस्तुरबा मार्ग क्रमांक-5 पर सीता महल बिल्डिंग, ग्राउंड फ्लोर स्थित नरेंद्र हॉस्पिटल में होने जा रहे इस शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा इसीजी आदि जैसी सेवाएं हम ऑटो चालकों को बिल्कुल मुफ्त प्रदान करेंगे।
