संगीतकार विवियन रिचर्ड के म्युज़िक एल्बम "धुआं धुआं" की रिकॉर्डिंग हुई सम्पन...

संगीतकार विवियन रिचर्ड के म्युज़िक एल्बम "धुआं धुआं" की रिकॉर्डिंग हुई सम्पन...

संगीतकार विवियन रिचर्ड के म्युज़िक एल्बम "धुआं धुआं" की रिकॉर्डिंग हुई सम्पन...

* बॉलीवुड रिपोर्टर 


           म्युज़िक वीडियो के इस सुनहरे दौर मे एक अल्बम गीत "धुआं धुआं" की रिकॉर्डिंग कर ली गई है। संगीतकार विवियन रिचर्ड द्वारा रचित इस गीत का जल्द ही वीडियो भी शूट किया जाएगा। होली 2023 में इस म्युज़िक वीडियो को रिलीज करने की योजना है। निर्माता अनवर शेख और विनोद पालीवाल के इस सॉन्ग का वीडियो ऋषि कुमार और चंदन कश्यप डायरेक्ट करेंगे।

   कनिषा फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले बन रहे म्युज़िक वीडियो "धुआं धुआं "की क्रिएटिव हेड श्रुति शुक्ला और एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रशांत झा तथा प्रोडक्शन मैनेजर रवि तिवारी हैं। 

निर्माता अनवर शेख का कहना है कि धुआं धुंआ एक खूबसूरत गीत है , विवियन रिचर्ड् ने इसे सुंदरता से कम्पोज़ किया है। इसकी मेलोडी आकर्षक है।

    प्रोड्यूसर विनोद पालीवाल ने कहा कि धुआं धुआं एक ऐसा सॉन्ग है जो तमाम श्रोताओं और दर्शकों के दिलों को छू लेगा। युवा पीढ़ी की पसन्द का ख्याल रखते हुए इसे हमने बनाया है और उम्मीद है कि यह गीत चार्टबस्टर सिद्ध होगा।