विलेपार्ले में 73 वर्षों से मनाया जा रहा है ये सार्वजनिक गणेशोत्सव

विलेपार्ले में 73 वर्षों से मनाया जा रहा है ये सार्वजनिक गणेशोत्सव

विलेपार्ले में 73 वर्षों से मनाया जा रहा है ये सार्वजनिक गणेशोत्सव

* संवाददाता

              मुंबई : महानगर के सबसे पुराने गणेश मंडलों में शामिल विले पार्ले पूर्व मार्केट परिसर में व्यापारी और फेरी वालों द्वारा स्थापित गणेश मंडल है। मोंघिबाई मार्केटचा राजा नाम से स्थापित भगवान गणेश की भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

     शिवसेना के पूर्व नगरसेवक प्रदीप वेदक ने बताया कि 1950 में यहां पहली बार गणपति बप्पा की स्थापना की गई थी। महात्मा गांधी रोड श्रद्धानंद रोड नेहरू रोड परिसर के व्यापारी तथा रहिवासी के साथ-साथ फेरी वालों के सहयोग से यहां प्रतिवर्ष गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है।

      मंडल के अध्यक्ष रवि सुवर्णा, कार्याध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव अनिल मालप, कोषाध्यक्ष ध्यानचंद कांदू तथा सदस्य राधेश्याम मिश्रा , दयानंद गुजरन, संदीप शर्मा, अशोक कावले, श्यामसुंदर शर्मा , दुर्गाप्रसाद शर्मा, बद्री यादव, किशोर राऊत तथा मंगेश नाईक समेत अनेक गणमान्य लोग  इस सार्वजनिक गणेशोत्सव को भव्यता देने मे लगे हुए हैं।