उत्तर भारतीय संघ-बोरीवली शाखा के अध्यक्ष मनोनीत किये गए समाजसेवी मुकेश मिश्रा

उत्तर भारतीय संघ-बोरीवली शाखा के अध्यक्ष मनोनीत किये गए समाजसेवी मुकेश मिश्रा
* संवाददाता
बोरीवली (मुंबई ) : उत्तर भारतीय समाज हमेशा से रचनात्मक और विकासशील समाज रहा है। मुंबई के सर्वांगीण विकास में उत्तर भारतीय समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। बोरीवली पूर्व के तिरुपति सभागृह में आयोजित उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग को संगठित करना और उनके आत्म सम्मान की रक्षा करना उत्तर भारतीय संघ का दायित्व है।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अछैबर तिवारी, महामंत्री देवेन्द्र तिवारी व उत्तर भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के ट्रस्टी और सदस्य उपस्थित थे। आयोजन के दौरानं सर्वसम्मति से मुकेश मिश्रा को बोरीवली शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुकेश मिश्रा के पिता व्यवसायी रमाकांत मिश्रा ने संघ को ढाई लाख रुपए का विशेष योगदान देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन संघ के पूर्व शाखा अध्यक्ष हेमंत पांडे ने किया।
इस अवसर पर डॉ. हृदय नारायण मिश्रा, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, श्रीकांत पांडे, दहिसर शाखा के अध्यक्ष एडवोकेट जयशंकर पांडे, मुकुंद शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, सतीश मिश्र, रामकृपाल शर्मा,नागेंद्र मिश्रा, मानिकचंद यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र पांडे आदि का उपस्थित रहे।