कांदिवली में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा बृहद पैमाने पर पौधारोपण का आयोजन

कांदिवली में पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा बृहद पैमाने पर पौधारोपण का आयोजन
- कमलेश यादव ने लोगों को 'प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण' हेतु दिलाया संकल्प
- सांसें हो रहीं हैं कम-आओ पेड़ लगायें हम : कमलेश यादव
* अमित मिश्रा
कांदिवली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांदिवली वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने कांदिवली में एकता नगर गली नंबर 8 के सामने स्थित एकतानगर मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इससे पूर्व हुए पौधारोपण आयोजन में कमलेश यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने 5000 पौधे लगाने का संकल्प लिया था, जिसके पूर्ण होने के उपरांत आज पुनः 5000 पौधे और लगाने का संकल्प लिया गया।
इस विशेष अवसर पर जन जागृति के लिए कमलेश यादव ने अत्यंत प्रेरक स्लोगन भी दिया - 'सांसें हो रहीं हैं कम-आओ पेड़ लगायें हम'। इसके साथ-साथ कमलेश यादव ने वहां उपस्थित सभी लोगों को 'प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण' हेतु संकल्प भी दिलाया।
आज हुए पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर मुम्बई भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष दीपक तावड़े, कमलेश यादव तथा वहां उपस्थित भाजपा पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर धरती को हरियाली से आल्हादित और आक्षादित रख पर्यावरण की सुरक्षा और पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिग से बचाने के लिए पौधारोपण की जिम्मेदारी निभाने का नागरिकों को संदेश दिया।
पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक (बाळा) तावडे , संजय सिंह, दिनेश सिंह, वार्ड अध्यक्ष अशोक दुबे, अनिल सिंह, प्रदीप सोनी, प्रेम यादव, निजामुद्दीन खान, मुकेश चौधरी, गोपाल झा, योगेश पडवल, दीना चौहान , महेश केवट तथा अरूण सिंह उपस्थित रहे।