डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से समाजसेवी अजयराज पुरोहित ने की शिष्टाचार भेंट...
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से समाजसेवी अजयराज पुरोहित ने की शिष्टाचार भेंट...
*संवाददाता
सिरोही (राजस्थान) : मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी, पोसीतरा (सिरोही) निवासी अजय राज पुरोहित ने उदयपुर सिटी पैलेस में श्री जी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने स्थानीय गणमान्य नागरिकों संग सिटी पैलेस जाकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से मुलाकात की और शाल, गुलदस्ता तथा महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान किया। तदुपरांत उनमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की खबर मिल रही है।

ज्ञात रहे की इससे पूर्व अजय राज पुरोहित के विशेष निमंत्रण को पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड, पोसीतरा गाँव में महाराणा प्रताप सर्कल पर निर्मित महाराणा जी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचे थे।
पुरोहित की पुनः उनसे भेंट होने पर अब लोगों में चर्चा है कि आगामी समय में जल्द ही किसी बड़े और ऐतिहासिक कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्यराज मेवाड फिर से पोसीतरा पधार सकते हैं। पुरोहित द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

डॉ. मेवाड से शिष्टाचार भेंट के अवसर पर उनके साथ सिरोही जिले के भवानीसिंह भटाना, दिपेन्द्रसिंह पिथापुरा, गणपतसिंह सेलवाडा, खंगारराम वाण, चुन्नीलाल पुरोहित, लक्ष्मणसिंह देवडा, सरेदान चारण, गोरधनसिंह, सुलतान सिंह थल, जयदीपसिंह तथा सवाराम चोधरी उपस्थित रहे।
