कांदिवली पुलिस स्टेशन परिसर के नवीनीकृत व्यायाम शाला का उद्घाटन हुआ

कांदिवली पुलिस स्टेशन परिसर के नवीनीकृत व्यायाम शाला का उद्घाटन हुआ

कांदिवली पुलिस स्टेशन परिसर के नवीनीकृत व्यायाम शाला का उद्घाटन हुआ

* अमित मिश्रा

   कांदिवली : कांदिवली (पश्चिम) स्थित कांदिवली पुलिस स्टेशन परिसर में नवीनीकृत व्यायाम शाला का उद्घाटन उत्तर मुंबई के सांसद रहे गोपाल शेट्टी ने किया।

   सदा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं शारीरिक सौष्ठव की दृष्टि से महत्वपूर्ण और चारकोप के विधायक योगेश सागर की निधि से नवीनीकृत यह व्यायाम शाला अत्याधुनिक है । जिसका लाभ सैकड़ों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। 

   इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता गोपाल शेट्टी, विधायक योगेश सागर , वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व नगरसेवक दीपक उर्फ बाला तावड़े और ठाकुर संजय सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।