'भगवान परशुराम वैदिक थीम पार्क' का भूमिपूजन सम्पन्न ...

'भगवान परशुराम वैदिक थीम पार्क' का भूमिपूजन सम्पन्न ...

'भगवान परशुराम वैदिक थीम पार्क' का भूमिपूजन सम्पन्न ...

* अमित मिश्रा

    कांदिवली : कांदिवली पश्चिम में चारकोप नाका (अथर्व कॉलेज के सामने) 'भगवान परशुराम वैदिक थीम पार्क' का भूमिपूजन उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी ने किया ।भूमि पूजन के उपरान्त सांसद शेट्टी ने इस वैदिक पार्क की परिकल्पना और इसके निर्माण के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयास आदि के संदर्भ में  उपस्थित लोगों के समक्ष अपना मंतव्य प्रकट किया।

   इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका के सहायक आयुक्त पी. किरण दिघावकर, चारकोप के विधायक योगेश सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, यूनुस खान,  गंगाराम जमनानी, वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव , दिलीप पंडित, बाबा सिंह तथा मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित अन्य कई पूर्व नगरसेवक, मुंबई जिला बोर्ड के सभी अधिकारी , कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।